|
 |
जिला पंचायत सीईओ सुश्री
मीणा ने एसडीओ, एई की बैठक में दिये निर्देश |
|
 |
जिला पंचायत सभाकक्ष में
दिया गया जनगणना संबंधी प्रशिक्षण |
|
 |
ग्राम पंचायत
जमुनियाखुर्द में हुआ मोबाईल बैंकिंग से मनरेगा का भुगतान |
|
 |
सीईओ
जि.पं. ने
तामिया की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों का किया
निरीक्षण |
|
 |
तामिया, बिछुआ में मोबाईल
बैंकिंग से हुआ मजदूरी भुगतान |
|
 |
जिला पंचायत
अध्यक्ष, सीईओ ने ग्राम पंचायत मेंहदा में
ली क्लस्टर बैठक
छिंदवाड़ा दिनांक
- 03
दिसम्बर 2011
-
जिला पंचायत
अध्यक्ष श्री
सीताराम
डेहरिया ने कहा
कि महा त्मा
गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम
पंचायतें अधिक से अधिक कार्य चलाएं जिससे मजदूरों को रोजगार
उपलब्ध हो सके। अपने ही क्षेत्र में काम मिलने से मजदूरों के
पलायन में भी कमी आएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री स्वाति
मीणा ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी
योजनांतर्गत काम करने वाले मजदूरों को 15 दिवस में मजदूरी
भुगतान सुनिश्चित करने एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में
पारदर्शिता लाने के लिए बनाए गए क्लस्टरों को मजबूती प्रदान की
जाएगी। क्लस्टरों के माध्यम से मनरेगा के अतिरिक्त अन्य
योजनाओं को केन्द्रित कर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
उक्त निर्देश हर्रई विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मेंहदा में
क्लस्टर की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में कार्यपालन
यंत्री श्री आरपी साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत
श्री अजीत मिश्रा, सहायक यंत्री श्री खरे, उपयंत्री, सचिव आदि
उपस्थित थे। श्री डेहरिया ने कहा कि मलेरिया को देखते हुए
ग्रामीण अपने घरों एवं गांव में साफ-सफाई रखे। स्वास्थ्य के
प्रति जागरूक बने।
देखे निर्माण कार्य,
हुआ भूमिपूजनः-
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री मीणा ने ग्राम
पंचायत हड़ाई में सड़क, कूप निर्माण, ग्राम पंचायत बसुरिया में
स्टापडेम एवं कपिलधारा कूप निर्माण का निरीक्षण किया। प्राथमिक
शाला बसुरिया में मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण कर छात्रों से
चर्चा की। इसके पश्चात ग्राम पंचायत मेंहदा में सड़क एवं
स्टापडेम का निरीक्षण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री डेहरिया
की उपस्थिति में माध्यमिक शाला मेंहदा में खेल मैदान का
भूमिपूजन भी किया गया।
उपयंत्री, सचिवों को नोटिसः-
ग्राम पंचायतों में
काम बंद होने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने
उपयंत्री श्री बारू धुर्वे को नोटिस जारी किया । इधर ग्राम
पंचायत टेमनी सचिव को लेखा संबंधी रिकार्ड समेत जिला पंचायत
में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत बारगी एवं
थारवा में शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं करने पर यहां के
सचिवों को भी नोटिस जारी किया गया।
ग्राम पंचायतें बनाएं खेल मैदानः-
सीईओ सुश्री मीणा ने
समीक्षा के दौरान उपयंत्रियों एवं सचिवों को निर्देश दिए कि
ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण कराया जाए। इस हेतु
तकनीकी स्वीकृति जारी करें । ग्राम पंचायतें 60:40 का
रेसो मैंटेन करें। कार्य में किए गए व्यय का एमआईएस कराए।
एमआईएस हेतु मस्टर एवं बिल बाउचर जनपद पंचायत द्वारा सत्यापित
कर ही दिए जाए। खेत तालाब एवं मेढ़ बंधान के कार्य कराए।
कार्यपालन यंत्री श्री साहू द्वारा उपयंत्री एवं सचिवों को खेत
तालाब संबंधी जानकारी प्रदान की गई। सुश्री मीणा ने कहा कि
दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र के मजदूरों को उनके ही क्षेत्र में
मोबाईल बैंकिंग के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
महात्मा गांधी
नरेगा की संविदा भर्ती निरस्त
छिंदवाड़ा दिनांक
- 03 दिसम्बर 2011
-
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत
संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र एवं डिमाण्ड ड्राफ्ट
आमंत्रित किए गए थे। शासन से प्राप्त
निर्देशानुसार जिला एवं जनपद पंचायतों में संविदा पूर्ति
हेतु जारी विज्ञप्ति निरस्त कर दी गई है। संविदा पदों हेतु
प्राप्त आवेदनों के साथ डिमाण्ड ड्राफ्ट आवेदकों को वापिस करने
की कार्यवाही की जा रही है। आवेदक अपना डिमाण्ड ड्राफ्ट जिला
पंचायत कार्यालय छिंदवाड़ा की मनरेगा शाखा से कार्यालयीन समय
में प्राप्त कर सकते हैं। डिमाण्ड ड्राफ्ट की पावती साथ में
लाना अनिवार्य है।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
प्रशिक्षण के
लिए संस्थाओं से मंगाए प्रस्ताव
छिंदवाड़ा दिनांक
- 03 दिसम्बर 2011
-
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री व्ही.पी शुक्ला ने बताया कि
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजनांतर्गत विभिन्न प्रकार के
उद्योगों में स्व सहायता समूहों/व्यक्तिगत स्वरोजगारियों को
प्रशिक्षित किया जाना है। ऐसी संस्थाएं जो प्रशिक्षण उपरांत
स्व सहायता समूहों/स्वरोजगारियों को दीर्घकालीन सुनिश्चित
रोजगार एवं मार्केटिंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने में सक्षम हो,
वे अपना पूर्ण प्रस्ताव दिनांक 14.12.2011 तक पोष्ट ऑफिस के
माध्यम से रजिस्टर्ड डाक द्वारा जिला पंचायत कार्यालय में
प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात या व्यक्तिगत
रूप से प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
कलेक्टर ड़ॉ. शर्मा ने
किया ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण |
|
 |
ग्राम पंचायत
ने हटाया अतिक्रमण, लगाए फलदार पौधे
छिंदवाड़ा दिनांक
- 16
नवम्बर
2011
- छिंदवाडा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत थावरीकला ने
राजस्व भू मि का सदुपयोग किया है । जिस भूमि पर ग्रामीणों ने
अतिक्रमण कर रखा था उसे हटाकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण
रोजगार गारंटी से पौधरोपण का कार्य ग्राम पंचायत ने किया है ।
सरपंच श्रीमती सुनिता सतीश साहू ने बताया कि हनुमान
मंदिर के पास वाली राजस्व भूमि पर ग्रामीणों द्वारा किए गए
अतिक्रमण के कारण शासकीय भूमि का उपयोग नहीं हो पा रहा था ।
ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम सभा का आयोजन कर अतिक्रमण हटाने एवं
उस भूमि पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण
रोजगार गारंटी योजना से वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया ।
इसके परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायत ने राजस्व भूमि से अतिक्रमण
हटाया एवं वर्ष 2011-12 में लगभग सवा दो एकड़ भूमि पर फलदार
पौधों का रोपण किया । आम, जामुन, अमरूद आदि प्रजाति के पौधे
लगाए गए है । उपयंत्री श्री बारमाटे ने बताया कि वृक्षारोपण
कार्य पर लगभग 1.50 लाख रूपए व्यय किये गये है एवं आधा सैकड़ा
मजदूरों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए गए है ।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत,
छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
ग्राम पंचायत सचिवों को
नोटिस जारी |
|
 |
हर्रई में
अंत्योदय मेला अब 11 फरवरी को
छिंदवाड़ा दिनांक
- 17 नवम्बर 2011
-
जिला छिन्दवाड़ा की जनपद पंचायत
हर्रई में 22 नवंबर 2011 को अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया
था । विधानसभा सत्र के कारण कलेक्टर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने
अंत्योदय मेले की तिथि में संशोधन किया है । जनपद पंचायत
हर्रई में अंत्योदय मेले के आयोजन हेतु 11 फरवरी 2012 की तिथि
निर्धारित की है ।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
मनरेगा की वन्या उपयोजना
में हुआ साज-अर्जुन का वृक्षारोपण |
|
 |
महात्मा गांधी
नरेगा की नवीन उपयोजना 'आंतरिक पथ' से होंगे निर्माण कार्य
छिंदवाड़ा दिनांक
- 08 नवम्बर 2011
-
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार
गारंटी में अब ग्रेवल सड़क के अलावा सीमेंट कांक्रीट सड़क भी
बनाई जा सकेगी । शासन द्वारा इस कार्य हेतु आंतरिक पथ नामक
उपयोजना प्रारंभ की गई है । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला
पंचायत सुश्री स्वाति मीणा ने इस उपयोजना के क्रियान्वयन
संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं ।
ऐसे
ग्राम जिनमें दोनो तरफ मकान बने हों, में ही सीमेंट कांक्रीट
सड़क बनाई जा सकेगी। किसी प्रकार के पहुंच मार्ग,मुख्य मार्ग
एवं संपर्क मार्गों का निर्माण इस उपयोजना में नहीं किया जा
सकेगा। आंतरिक पथ के अंतर्गत पूर्ण कार्य महात्मा गांधी नरेगा
से नहीं कराया जाएगा बल्कि अन्य मदों जैसे विधायक निधि, पंचायत
विभाग के मूलभूत मद की राशि, स्टाम्प शुल्क, गौण खनिज,
अधोसंरचना सुधार, जन सहयोग से मिलने वाली राशि, अन्य कोई
उपलब्ध संसाधन अथवा योजना की राशि से अभिसरण कर यह कार्य कराए
जाएंगे। ग्राम पंचायत की निधियों के उपयोग हेतु निर्णय स्वयं
पंचायत को ही लेना होगा। अभिसरण हेतु अन्य मदों की राशि
उपलब्ध होने पर ही सीमेंट कांक्रीट का कार्य प्रारंभ कराए जा
सकेंगे ।
ग्रामीण
यातायात की सुगमता की दृष्टि से 03 मीटर से कम परंतु 1.2 मीटर
या उससे अधिक चौड़ाई की गलियों में सीमेंट कांक्रीट सड़क का
निर्माण कराया जा सकेगा । 03 मीटर से कम की सड़क के किनारे
सामान्यतः पक्की नाली का निर्माण कराया जाए, परंतु 03 मीटर से
02 मीटर की चौड़ाई वाली सड़क में एक तरफ उचित ढाल देकर नाली
निर्मित की जा सकती है । 02 मीटर से कम चौड़ाई की गली में नाली
बनाने की वजाए एक ओर उचित ढाल देकर जल निकास किया जाएगा । यह
कार्य हेतु निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत या ग्रामीण यांत्रिकी
सेवा विभाग द्वारा किया जाएगा। जहां मुख्यमंत्री सड़क योजना का
कार्य चल रहा है वहां ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा कार्य
कराया जाएगा । अभिसरण के तहत किए जाने वाले कार्यों का मनरेगा
के प्रावधानों के अनुरूप त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं
अर्थात ग्राम सभा, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत से अनुमोदित
होकर शेल्फ आफ प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा । कार्य मनरेगा
के प्रावधानों के अनुसार मस्टरोल पद्धति से कराया जाएगा ।
मशीनरी का उपयोग एवं ठेकेदारी प्रथा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी
।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
क्लस्टर बैठक
में अनुपस्थित रहने एवं टीएस जारी नहीं करने पर कार्यवाही
छिंदवाड़ा दिनांक
- 08 नवम्बर 2011
-
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी में समय
पर मजदूरी भुगतान, मूल्यांकन, टीएस आदि के लिए प्रारंभ की गई
क्लस्टर मीटिंग से अनुपस्थित रहने पर एसडीओ, दो सहायक यंत्री,
उपयंत्री,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं आधा दर्जन सचिवों को
जिला पंचायत सीईओ सुश्री स्वाति मीणा ने नोटिस जारी किए हैं।
समय सीमा में संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर
अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
परासिया
विकासखंड की ग्राम पंचायत सोनापिपरी में बुधवार क्लस्टर बैठक
का आयोजन किया गया था लेकिन एसडीओ श्री एसएल धुर्वे, सहायक
यंत्री श्री विनोद कुमार तिवारी, श्री प्रमोद बिहारी मिश्रा,
अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ज्योति मिश्रा, उपयंत्री श्री
अरविंद कौरव एवं ग्राम पंचायत खैरीचैतु, मोठार, मारई,
दमुआरैयत, छावड़ीकला एवं माड़ईमाल के सचिव बगैर अनुमति एवं
सूचना के अनुपस्थित रहे । सहायक यंत्री श्री तिवारी एवं मिश्रा
द्वारा निर्माण कार्यों की तकनीकी स्वीकृति भी जारी नहीं की गई
। अधिकारियों के उक्त कृत्यों को मप्र सिविल सेवा आचरण नियम का
उल्लंघन मानते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं । तीन
दिवस में संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर एक पक्षीय
अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
तामिया में
अन्त्योदय मेला अब 31 जनवरी को
छिंदवाड़ा दिनांक
- 05 नवम्बर 2011
-
जनपद पंचायत तामिया में 11 नवंबर 2011 को अन्त्योदय मेले का
आयोजन किया गया था । ग्राम पंचायत कारेयाम रातेड में दिनांक 11
नवंबर 2011 से 12 नवंबर 2011 तक आयोजित एडवेंचर्स स्पोर्टस के
कारण कलेक्टर डॉ.पवन कुमार शर्मा द्वारा अन्त्योदय मेले की
आयोजन की तिथि में संशोधन किया गया है । तामिया में अब
अन्त्योदय मेले का आयोजन 31 जनवरी 2012 को किया जाएगा ।
संबंधित अधिकारियों को इस आशय के आदेश जारी किए गए है ।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
ग्रामीण
खिलाडि़यों को मिलेंगे खेल उपकरण
छिंदवाड़ा दिनांक
- 05 नवम्बर 2011
-
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की
ग्रामीण क्रीड़ांगन उपयोजना अंतर्गत ग्राम पंचायतों में खेल
मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है। खेल मैदानों के निर्माण
से न केवल ग्रामीण खिलाडियों को मैदान उपलब्ध होगा बल्कि
ग्रामीण खेल प्रतिभाएं भी उभरकर सामने आएगी। इन प्रतिभाओं को
उभारने के लिए भारत सरकार के पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल
अभियान ’’पायिका’’ योजनांतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग
म.प्र. द्वारा विकसित खेल मैदानों पर स्थायी स्वरूप के खेल
उपकरण उपलब्ध कराये जाएंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला
पंचायत सुश्री स्वाति मीणा ने ग्रामीण क्रीड़ांगन
उपयोजनांतर्गत खेल मैदानों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने
के निर्देश दिए हैं ।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
दूरभाष से ही
हो जाएगा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण
छिंदवाड़ा दिनांक
- 05 नवम्बर 2011
-
जिले के ग्रामीणों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की
योजनाओं से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के लिए अब जिला
मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। बस एक टेलीफोन करने से
उनकी समस्या एवं शिकायत का निराकरण कर लिया जाएगा। जिला पंचायत
छिंदवाड़ा में इस हेतु एक टोल फ्री नंबर 18002337343 प्रारंभ
किया गया है, जिस पर व्यक्ति अपनी शिकायत अथवा समस्या बिल्कुल
निःशुल्क दर्ज करा सकेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला
पंचायत सुश्री स्वाति मीणा ने बताया की पंचायत एवं ग्रामीण
विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाएं महात्मा गांधी राष्ट्रीय
ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार
योजना, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, समग्र स्वच्छता अभियान,
इंदिरा/मुख्यमंत्री आवास योजना, राजीव गांधी जल ग्रहण क्षेत्र
प्रबंधन मिशन, पेंशन योजनाएं आदि से संबंधित शिकायतों एवं
समस्याओं के समाधान हेतु जिला पंचायत द्वारा टोल फ्री नंबर
18002337343 प्रारंभ कराया गया है। इस नंबर पर ग्रामीण अपनी
समस्या/शिकायत किसी भी टेलीफोन अथवा मोबाइल से नि:शुल्क दर्ज
करा सकेंगे। जनपद पंचायत सीईओ को समस्त ग्राम पंचायत भवनों एवं
अन्य शासकीय भवनों पर उक्त टोल फ्री नंबर का दीवार लेखन करने
के भी निर्देश दिए गए है, जिससे ग्रामीणों को उक्त नंबर की
जानकारी प्राप्त हो सके।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
जिला पंचायत सामान्य सभा
की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय |
|
 |
जिले की जनपद
पंचायतों में शुरू हुआ मस्टर ट्रेकिंग सिस्टम
छिंदवाड़ा दिनांक
- 01 नवम्बर 2011-
महात्मा
गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत काम करने
वाले मजदूरों को मजदूरी का भुगतान समय पर करने एवं योजना का
क्रियान्वयन और अधिक पारदर्शी तरीके से करने जिला पंचायत
द्वारा मस्टर ट्रेकिंग सिस्टम प्रारंभ किया गया है । इस सिस्टम
से न केवल निर्माण कार्यों का समय पर मूल्यांकन होगा बल्कि
मस्टरोल में गड़बड़ी की संभावना भी कम होगी । मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा ने मस्टर ट्रेकिंग
सिस्टम को सुचारू तरीके से सम्पादित करने समस्त संबंधित
अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं ।
क्या है मस्टर ट्रेकिंग सिस्टम:-
सुश्री स्वाति मीणा ने बताया कि
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में चलने वाले
निर्माण कार्यों के लिए मस्टरोल जारी करना, समय पर निर्माण
कार्यों का मूल्यांकन, व्यय का एमआईएस एवं मजदूरों को 15-दिवस
में मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने एवं अन्य समस्याओं के
निराकरण के लिए यह सिस्टम लागू किया गया है ।
इस
तरह होगा क्रियान्वयन:-
मस्टर ट्रेकिंग सिस्टम के लिए प्रत्येक
जनपद पंचायतों में 4-5 क्लस्टर बनाए गए हैं । सोमवार से
शुक्रवार तक उस क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के
सरपंच/सचिवों की बैठक आयोजित की जाएगी । इन क्लस्टरों पर जनपद
पंचायत से मुख्य कार्यपालन अधिकारी,
अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, एसडीओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री,
सहायक लेखाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे जो क्लस्टर पर बैठक लेकर
मस्टरोल ट्रेकिंग की समस्त कार्यवाही संपादित करेंगे ।
साप्ताहिक चक्रानुक्रम अनुसार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी
द्वारा प्रगतिरत कार्यों के लिए एक सप्ताह हेतु मस्टरोल जारी
किए जाएंगे जो उपयंत्री द्वारा एक सप्ताह में मूल्यांकन
पश्चात जमा किए जाएंगे । विगत सप्ताह में जारी किए गए मस्टरोल
पर यदि कार्य नहीं होता है तो क्लस्टर पर उन्हें पुनः जारी किए
जाएंगे । जो उपयंत्री समय पर मूल्यांकन नहीं करता है तो उसे
डिफाल्टर घोषित कर कार्यवाही का प्रस्ताव जिले की अनुश्रवण
समिति के पास भेजा जाएगा ।
कहां बने कितने क्लस्टर:-
जिपं सीईओ सुश्री मीणा ने बताया कि जिले
की 11 जनपद पंचायतों की 803 ग्राम पंचायतों में कुल 47 क्लस्टर
बनाए गए हैं । जनपद पंचायत छिंदवाड़ा, मोहखेड़, परासिया,
सौंसर, बिछुआ, चौरई, हर्रई, तामिया में 04-04 एवं जुन्नारदेव,
पांढुर्णा, अमरवाडा में 05-05 क्लस्टर बनाए गए हैं ।
क्लस्टर पर मोबाईल वेन से मजदूरी भुगतान:-
क्लस्टर में सम्मिलित ग्राम पंचायतें
जिनकी दूरी बैंकों से 15 किमी. से अधिक है, के मजदूरों को
क्लस्टरों पर ही मोबाईल वेन के माध्यम से मजदूरी भुगतान किया
जाएगा । इस हेतु ग्राम पंचायतों एवं भुगतान वाली बैंकों को
चिन्हांकित किया जा रहा है ।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
डेयरी ईकाईयों
को प्रोत्साहित करने मिलेगा ऋण एवं अनुदान
छिंदवाड़ा दिनांक
- 31 अक्टूबर 2011
-
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत डेयरी ईकाइयों
को प्रोत्साहित करने हेतु बैंकों के माध्यम से गरीबी रेखा से
नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को ऋण एवं अनुदान उपलब्ध
कराया जा रहा है । योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के
व्यक्तिगत स्वरोजगारियों को परियोजना लागत का
30
प्रतिशत अधिकतम
75
हजार रू. एवं अनुसूचित जाति,
जनजाति को परियोजना लागत का
50
प्रतिशत तथा अधिकतम
10
हजार रू. तक का अनुदान उपलब्ध कराया जाता है एवं स्वसहायता
समूहों को परियोजना लागत का
50
प्रतिशत एवं अधिकतम
1.25
लाख रू. अनुदान उपलब्ध कराया जाता है । योजना के अंतर्गत ऋण
प्रकरण संबंधित जनपद पंचायतों में सहायक विकास विस्तार अधिकारी
के माध्यम से प्रकरण तैयार कराया जाकर बैकों से स्वीकृत कराये
जाते हैं । योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन
करने वाले स्वसहायता समूह, व्यक्तिगत स्वरोजगारी जो डेयरी ईकाई
स्थापित करने के इच्छुक हों तथा जिनके पास पशुपालन का अनुभव
एवं चारे की उपलब्धता हो वे अपना आवेदन जिला पंचायत छिंदवाड़ा
के एस. जी. एस. वाय. शाखा या संबंधित जनपद पंचायत मे सहायक
विकास विस्तार अधिकारी के माध्यम से ऋण प्रकरण तैयार करा कर
बैंक से स्वीकृत करा सकते हैं । आवेदन प्रस्तुत करने के पूर्व
यह सुनिश्चित कर लिया जावे की वह किसी बैंक के डिफाल्टर न हों
।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
स्वर्गीय
रूपेश वस्त्राणे को दी जिला पंचायत ने श्रद्धांजली
छिंदवाड़ा दिनांक
- 31 अक्टूबर 2011
-
जिला पंचायत में डाटा ऍण्ट्री ऑपरेटर के पद पर पदस्थ रहे
स्वर्गीय श्री रूपेश वस्त्राणे को
31-अक्टूबर
को जिला पंचायत परिवार द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।
सुबह सभी अधिकारी,कर्मचारियों
ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की
ईश्वर से कामना की । रूपेश का
28-अक्टूबर
को असामयिक निधन हो गया था । मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री
स्वाति मीणा ने स्वर्गीय रूपेश की मौत को अपूरणीय क्षति बताया
। उन्होंने इस दुखद घड़ी में रूपेश के परिवार के प्रति
संवेदना व्यक्त करते हुए दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की
ईश्वर से प्रार्थना की ।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
सामाजिक अंकेक्षण के
माध्यम से होगी शिकायतों की जांच |
|
 |
सामान्य
सभा
की बैठक में
लिए गये अनेक निर्णय |
|
 |
सामान्य प्रशासन समिति
की बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित |
|
 |
जि.पं.
अध्यक्ष ने हर्रई के मनरेगा समस्या निवारण शिविर में दिए
निर्देश |
|
 |
मोहखेड़ में
महात्मा गांधी नरेगा समस्या निवारण शिविर आज
छिंदवाड़ा दिनांक
- 25 सितम्बर 2011
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत
हो रहे कार्यो में समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने, समय
पर मूल्यांकन, समयबद्ध तरीके से राशि जारी करने के लिए जिले
में महात्मा गांधी नरेगा समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया
जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 26 सितम्बर 2011 को मोहखेड़
विकासखण्ड के समस्त क्लस्टर प्रधानघोघरी, तिवड़ाकामथ, गोरेघाट
एवं हिवरावासुदेव में समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया
है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा
ने शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए संबंधित
अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए है। क्षेत्र के
जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि शिविर में उपस्थित होवे।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
कलेक्टर ड़ॉ.
शर्मा ने अमरवाड़ा में किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण |
|
 |
अमरवाड़ा में
महात्मा गांधी नरेगा समस्या निवारण शिविर आज
छिंदवाड़ा दिनांक
- 22 सितम्बर 2011
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत
हो रहे कार्यो में समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने, समय
पर मूल्यांकन, समयबद्ध तरीके से राशि जारी करने के लिए जिले
में महात्मा गांधी नरेगा समस्या निवारण शिविरों का
आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में
दिनांक 23 सितम्बर 2011 को अमरवाड़ा विकासखण्ड के समस्त
क्लस्टर मानेगांव, पौनार, सिंगोड़ी, सेजा, घोघरी में समस्या
निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा ने शिविर को सफलता पूर्वक
संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी
किए है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि शिविर में
उपस्थित होवे।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
छिन्दवाड़ा में महात्मा
गांधी नरेगा समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन |
|
 |
छिन्दवाड़ा
में महात्मा गांधी नरेगा समस्या निवारण शिविर आज
छिंदवाड़ा दिनांक
- 21 सितम्बर 2011
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत
हो रहे कार्यो में समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने,
समय पर मूल्यांकन, समयबद्ध तरीके
से राशि जारी करने के लिए जिले में महात्मा गांधी नरेगा समस्या
निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा
है। इस क्रम में दिनांक 22 सितम्बर 2011 को छिंदवाड़ा
विकासखण्ड के समस्त क्लस्टर सारना, चंदनगांव, उमरियाईसरा,
थावरीकला एवं बनगांव में समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया
है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा
ने शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए संबंधित
अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए है। क्षेत्र के
जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि शिविर में उपस्थित होवे
।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
मूल्यांकन के
साथ हुआ समस्याओं का निराकरण |
|
 |
महात्मा गांधी
नरेगा समस्या निवारण शिविर का आयोजन 21 से
छिंदवाड़ा दिनांक
- 12 सितम्बर 2011
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत
हो रहे कार्यो में समय पर मजदूरी
भुगतान सुनिश्चित करने, समय पर मूल्यांकन,
समयबद्ध तरीके से राशि जारी करने के लिए जिले में
महात्मा गांधी नरेगा समस्या निवारण शिविरों
का आयोजन किया
जा रहा है । मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा ने बताया की जिले की सभी जनपद
पंचायतों में मस्टरोल ट्रेकिंग सिस्टम के लिए स्थापित किए गए
क्लस्टरों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे
। 21 सितंबर को बिछुआ जनपद पंचायत
अंतर्गत स्थापित क्लस्टरों पर मनरेगा समस्या निवारण शिविरों का
आयोजन किया जाएगा
।
22 सिंतबर छिंदवाड़ा, 23
अमरवाड़ा, 24 हर्रई,
26 मोहखेड़, 27
चौरई, 28
पांढुर्णा, 29 जामई,
30 सितंबर सौंसर,
01 अक्टूबर तामिया एवं 03
अक्टूबर को परासिया जनपद पंचायत अंतर्गत स्थापित सभी क्लस्टरों
पर मनरेगा समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा
। सुश्री मीणा ने बताया की शिविरों में पंचायतों की 5,
25 के कार्यों की तकनीकी स्वीकृति जारी करना, लंबित मूल्यांकन
पूरा करना, नए टास्क रेट की जानकारी देना आदि कार्य किये
जाएंगे । शिविर में राजस्व संबंधी
प्रकरणों के लिए शिविर में पटवारी को उपस्थित रहने हेतु सभी
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भी पत्र जारी किए गए हैं
। सभी जनपद सीईओ को उक्त निर्धारित तिथियों पर शिविरों
का आयोजन सुनिश्चित करने निर्देश जारी
किए गए हैं । (द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
सीईओ सुश्री
मीणा ने जनपद पंचायत सीईओ की बैठक में दिए निर्देश
छिंदवाड़ा दिनांक
- 09 सितम्बर 2011
- वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टाधारी हितग्राहियों को महात्मा
गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का लाभ दिलाया
जाए। उनके प्रकरण बनाकर कार्य प्रारंभ कराए। उक्त निर्देश
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री स्वाति मीणा ने
शुक्रवार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनपद सीईओ की बैठक में
दिए। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अनुराग
चौधरी, कार्यपालन
यंत्री आरईएस श्री आरपी साहू, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण
विभाग श्री बृजेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे। सुश्री मीणा ने कहा
की पट्टाधारियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं से जिससे वे कृषि को
फायदे का धंधा बना सके। जनपद सीईओ आगामी दिनों में ग्राम
पंचायतों द्वारा मनरेगा के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की
रूपरेखा तैयार करें,जिससे मजदूरों को पर्याप्त मात्रा में
रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। मजदूरीप्रधान कार्यों को
प्राथमिकता से कराए। ग्राम पंचायतों भण्डारण एवं क्रय नियमों
का पालन कराए। मूलभूत एवं 13 वें वित्त योजना की राशि का उपयोग
आवश्यक कार्यो
में ही किया जाए। सचिवों की बैठकें क्लस्टर पर
ही ली जावें। (द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
सीईओ सुश्री मीणा ने
छिन्दी में की मस्टर ट्रेकिंग सिस्टम की समीक्षा |
|
 |
ग्राम पंचायतों के
निरीक्षण के दौरान जिपं सीईओ सुश्री मीणा ने कार्यवाही की |
|
 |
रोजगार के लिये युवक युवतियों का चयन 01 एवं 02 को
छिंदवाड़ा दिनांक -
30 अगस्त 2011 -
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजनांतर्गत सेंटर फॉर रिसर्च
एण्ड इंडस्ट्रियल स्टॉफ परफॉरमेंस (क्रिस्प) भोपाल द्वारा
बीपीएल श्रेणी के युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध
कराने के लिए दिनांक 01 एवं 02 सितम्बर को सुबह 11:00 बजे से
शासकीय प्रताप प्राथमिक शाला पोस्ट ऑफिस के पास साक्षात्कार
एवं चयन किया जाएगा । बुदनी स्थित धागा बनाने वाली कंपनी
वर्धमान में मशीन ऑपरेटर के पद हेतु क्रिस्प द्वारा इच्छुक
एवं योग्य उम्मीदवारों का
चयन किया जाएगा । उम्मीदवार को
8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है । युवक - युवतियों को
अपने साथ बी.पी.एल. कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र एवं शैक्षणिक
प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है । (द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
|
 |
छिन्दवाड़ा की ग्राम
पंचायत धमनिया में हुआ चौपाल का आयोजन |
|
 |
परासिया के ग्राम रिधौरा में चौपाल आज
छिंदवाड़ा दिनांक - 23/08/2011 -
कमिश्नर जबलपुर संभाग जबलपुर डा रविन्द्र पस्तौर द्वारा दिए
गए निर्देश के परिपालन में परासिया विकासखण्ड की ग्राम पंचायत
रिधौरा में स्वसहायता समूह संवर्धन एवं आजीविका संसाधन के
संबंध में ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्ययोजना तैयार करने के
लिए 24 अगस्त 2011 शाम 4 बजे से चौपाल का आयोजन किया गया है ।
चौपाल में सहायक संचालक उद्यानिकी, सहायक संचालक मत्स्य विभाग,
प्रबंधक दुग्ध विभाग, ग्रामोद्योग विस्तार अधिकारी, पशु
चिकित्सा अधिकारी, कृषि विभाग, महिला बालविकास, शिक्षा विभाग
से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे । अनुविभागीय अधिकारी
राजस्व ने अन्य संबंधित अधिकारियों को भी चौपाल में विभागीय
योजनाओं की जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत परासिया श्री श्रीवास्तव,
ने ग्राम पंचायत रिधौरा के सचिव को मुनादी/डोंडी पिटवाकर
प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया है ।
(द्वारा - मीडिया शाखा, जिला पंचायत, छिन्दवाड़ा)
|
 |
जिला पंचायत
सीईओ ने महात्मा गांधी नरेगा की समीक्षा बैठक में की
कार्यवाही |
 |
हरियाली महोत्सव अंतर्गत
फुटेरामाल में हुआ पौधरोपण |
 |
समयावधि में पूर्ण कराएं
शाला भवनों के निर्माण कार्य |
 |
हाथ करघा क्लस्टर विकास
की समीक्षा बैठक 11 को |
 |
मनरेगा के कार्यों का
ग्राम सभाओं में होगा सोशल ऑडिट |
 |
महात्मा गांधी नरेगा की
समीक्षा बैठक अब 10 को |
 |
जिला पंचायत सीईओ ने जनपद
सीईओ एवं बीआरसी को जारी किए निर्देश |
 |
नागरिक टोल फ्री नम्बर
155343 पर दर्ज होगी शिकायतें |
 |
महात्मा गांधी नरेगा की
समीक्षा बैठक 07 को |
 |
रोजगार के लिए
साक्षात्कार 06 एवं 07 अगस्त को |
 |
सामान्य सभा की बैठक में
दिये निर्देश, अनेक प्रस्ताव पारित |
 |
जनपद पंचायत चौरई की
समीक्षा बैठक में सीईओ सुश्री मीणा ने दिये निर्देश |
 |
मजदूरों को समय पर मजदूरी
का भुगतान सुनिश्चत करने नई पहल |
 |
उच्च शिक्षा ऋण के
प्रकरणों को प्राथमिकता से कराएं |
 |
ग्राम पंचायत में विकसित
होगी आदर्श कॉलोनियां |
 |
विकलांग कमलेश अब अपनी
साईकिल से जाएगा स्कूल |
 |
मशीन में दर्ज होगी
कर्मचारी, अधिकारियों की उपस्थिति |
|
 |
मोबाईल वैन से हुआ मजदूरी का
भुगतान |
|
 |
अक्टूबर में मनेगा स्वच्छता
माह, जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम |
|
 |
02 अक्टूबर को जिले की समस्त
ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभाएं |
|
 |
मनरेगा अंतर्गत शांतिधाम
उपयोजना से होंगे कार्य |
|
 |
जिले में रोपे जाएंगे साढे छत्तीस लाख पौधे |
|
 |
मनरेगा में हुए व्यय का
शत-प्रतिशत एमआईएस कराएं |
|
 |
रसोईयों का होगा चिन्हांकन,
बैंकों में खुलेंगे खाते |
|
 |
जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार कर
उपयोगी बनाएं |
|
 |
समय सीमा में पूर्ण कराएं
शौचालयों का निर्माण |